जालंधर में ठण्ड का कहर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का:- अधिक जानकरी को पूरी खबर पढ़े





जालंधर में ठंड का कहर जारी, पिछले दिनों के मुकाबले 
आज तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गयी हालांकि सुबह के समय ठिठुरन वाली सर्दी से लोगों को किसी प्रकार की राहत नहीं है। सुबह घनी धुंध और तापमान में लगातार गिरावट से शहर के लोगों ने जबरदस्त ठिठुरन का अहसास किया। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। सुबह ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे खासकर स्कूल जाने के समय ठंड ने बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं का दौर निरंतर जारी रहने पर तापमान में निश्चित रूप से और भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट