लखनऊ से कोलकाता जा रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, विदेशी फंडिंग की बात स्वीकारी: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े


अमृतसर से कोलकाता जा रही 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस से शुक्रवार को एक बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया है। उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट मिला है। बांग्लादेशी नागरिक के पास से यूएई का आईडी मिला है। उसने विदेशी फंडिंग की बात स्वीकार की है। उसके पास से डॉलर भी बरामद हुआ है।
धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। डिप्टी चीफ टीटीई ने उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी डीआरएम समेत अन्य अधिकारी व रेल एसपी को दे दी गयी। साथ ही पूर्व मध्य रेल मुख्यालय को भी इसकी सूचना दी गयी है। मामला रेल मंत्रालय तक पहुंच चुका है। दो देशों के बीच का मामला होने और अलग-अलग राज्यों में हिंसा के मद्देनजर रेल महकमा संजीदगी बरत रही है। फिलहाल कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है।
लखनऊ से कोलकाता जा रहा था बांग्लादेशी नागरिक :  धनबाद स्टेशन से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक लखनऊ से कोलकाता जा रहा था। धनबाद स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान उसे संदेह के आधार पर जांच में पकड़ा गया। आरपीएफ कमांडेंट उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। बांग्लादेशी नागरिक के पास से यूएई का आईडी मिला है। साथ ही डॉलर भी बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने दुबई से फंडिंग की बात स्वीकार की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट