कोरोना वायरस के चलते तालाबंदी के दौरान प्रदुषण हुआ नियंत्रण घरो की छतो से दिखे दूर दराज हिमालय के पर्वत


जालंधर:(विशाल) जालंधर में आज शुक्रवार को कर्फ्यू और देशव्यापी तालाबंदी के बीच शहर के लोगों को सुबह एक शानदार नजारा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम साफ और वायु प्रदुषण में कमी होने के चलते, हिमाचल प्रदेश से सटे पहाड़ देखने को मिले। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर इकट्ठा हुए। आपको बता दें कि पंजाब में करोना वायरस के चल रहे कर्फ्यू के कारण शहर में प्रदूषण कम हो गया है और हिमाचल प्रदेश का वातावरण बहुत साफ हो गया है। इस तरह, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ शहर के बाहरी इलाकों से देखने को मिले। शुक्रवार की सुबह, जब ये सभी पहाड़ बाहर से स्पष्ट दिखाई देने लगे। प्रकृति की सुंदरता को निहार कर हर कोई हैरान हुआ। हर किसी ने अपने मोबाइलों में इस प्रकृति के दृश्य को कैप्चर करते हुए प्रदूषण के कारण, लोगों को कभी नहीं पता था कि हिमाचल के पहाड़ों को शहर से देखा जा सकता है। वही लोग इस दृश्य के बारे में अपने रिश्तेदारों को फोन पर बताते भी देखे गए। कुछ लोग इसे माता का चमत्कार कह रहे हैं, लोगों का कहना है कि नवरात्रि में भगत की मां के दरबार में कर्फ्यू के कारण, आज कर्फ्यू के कारण, माता रानी ने खुद लोगों को दर्शन दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट