मॉडल टाउन और उससे सटे बाजार को बंद कराने के बाद भड़के दुकानदार:अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े



जालंधर(विशाल) आज(शुक्रवार) को मॉडल टाउन और उसके साथ लगते सभी बाजार प्रशासन की तरफ से बंद करवाया गया, प्रशासन की इस कार्यवाही से सभी दुकानदार भड़क उठे। दुकानदारों के रोष जताने के बाद पुलिस ने फिर से पूरा बाजार खोल दिया। दरअसल, पुलिस प्रशासन मॉडल टाउन इलाके में ऑड-ईवन फॉर्मूला रखना चाहती थी, लेकिन दुकानदारों ने कहा कि शोरूम एक साथ खोला जाना चाहिए। इसके लिए सप्ताह में 2 दिन दुकानें बंद होनी चाहिए। इसके बाद प्रशासन ने तय किया कि मॉडल टाउन मार्केट सप्ताह में दो दिन(मंगलवार और शुक्रवार) को पूरी तरह से बंद रहेगी।