अमृतसर के मानावला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का पुतला जलाए जाने पर भड़के हिंदू संगठन, विश्व हिंदू परिषद की तरफ से जालंधर के डीसी और पुलिस कमिश्नर को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु दिया गया मांग पत्र


आज विश्व हिन्दू परिषद की ओर से अमृतसर जिला में भगवान श्री राम जी का पुतला जलाए जाने के विरोध में जालंधर के डीसी साहिब ओर पुलिस कमिशनर साहिब को दोषियों पर कड़ी कारवाई हो उस के लिए मांग पत्र दिया गया इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री करण चौहान ने कहा कि भगवान् श्री राम जी के अपमान को कभी सहन नही किया जायेगा इस तरह की घटना से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है अगर इन देश विरोधी लोगों के विरुद्ध करवाई नही की गई तो पूरा हिन्दु समाज सड़को पर उतर कर रोष प्रदर्शन करेगा इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करण चौहान,बजरंग दल जिला सयोंजक एडवोकेट वरुण कुमार सिंह, सह सयोंजक इंदरजीत झा ,आयुष अग्रवाल जिला सुरक्षा प्रमुख ,साहिल शर्मा जिला सह गऊ रक्षा प्रमुख,हितेष चोपड़ा,अनिल ठाकुर भाजपा से, विशाल भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट