देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 दिसंबर से ATM से कैश निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। PNB ने यह कदम ग्राहकों को अच्छी बैंक सुविधा और फ्रॉड ATM से बचाने के लिए उठाया है। बैंक पासवर्ड आधारित नकद निकासी प्रणाली शुरू करने जा रहा है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर 2020 से शुरू होगी। इसके तहत, आपको एटीएम से नकदी निकालने के लिए बैंक के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताना होगा। यह नियम 10 हजार रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर लागू होगा। बैंक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।


0 टिप्पणियाँ