नई दिशा निर्देशों के अनुसार, अब सात हजार श्रद्धालु की जगह 15 हजार श्रद्धालु माता श्री वैष्णो देवी भवन में माता के दर्शन कर सकेंगे। यह निर्णय कल से यानी एक नवम्बर से प्रभावी है और 30 नवंबर तक लागू रहेगा। अगला निर्णय और यात्रियों की संख्या कोरोना महामारी के चलते आगे की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के नियम पहले की तरह भक्तों पर लागू रहेगें।


0 टिप्पणियाँ