जालंधर, आज जालंधर के प्रभु श्री राम चोंक में समूह हिन्दू संगठन पंजाब और संत समाज की तरफ से हिन्दू विरोधी शरारती तत्वों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, श्री हनुमान चालिसा पाठ के साथ इस कार्यक्रम को शुरु किया गया, इसमे संत समाज ने सभी का मार्गदर्शन किया और सरकार से कुझ मांगे भी रखी
आपकी जानकारी को बतादें यह विरोध प्रदर्शन विते दिनों अमृतसर के मानावाला में मर्यादा पुरुषोतम भगवान् श्री राम का पुतला कुझ शरारती तत्वों के दवारा जलाए जाने के विरोध में और उनपर कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया गया, समूह हिन्दू संगठन पंजाब के दवारा सरकार से कुझ मांगे भी की गई वह इस प्रकार है:-
- चलचित्र में नजर आरहे दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए और इस षड्यंत्र के पीछे के अपराधियों का पता लगा उनपर भी बनती कार्यवाही की जाए.
- इन अपराधियों पर पंजाब सरकार दवारा बनाए गए धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने और धार्मिक प्रतिको की बेअद्बी करने बाले कानून के अंतर्गत धारा 302 का केस दर्ज हो.
- हिन्दू विरोधी साजिशकर्ताओ का पता लगाने हेतु S.I.T का गठन किया जाए.
- फास्टट्रैक कोर्ट में मामला चला इन हिंदू विरोधी शरारती तत्वों पर जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की.


0 टिप्पणियाँ