दो महीने बाद जालंधर से पहली ट्रेन आज दोपहर पानीपत को हुई रवाना


जालंधर, किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब में दो महीने से रेल सेवाए बंद थी, आज सिटी रेलवे स्टेशन  को दो महीनो के बाद फिर से खोला गया है ट्रेनों  की सेवाएँ दोबारा शुरू की गई है। पहली ट्रेन आज दोपहर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। यह एक मालगाड़ी है जिसे पेट्रोल टैंकर ट्रेन (BTPN) भी कहा जाता है। यह ट्रेन जालंधर से पानीपत को पेट्रोल लेने के लिए एक इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रवाना हुई। यह ट्रेन लगभग 2 महीने से इस ट्रेन स्टेशन के यार्ड में खड़ी थी। बीते दिन स्टेशन पर इंजन को चलाकर रेलवे ट्रैक की जांच की गई। रेलवे ने ट्रेनों को चलाने का टाइम टेबल भी जारी किया है। इसमें पहले दिन मालगाड़ियों को चलाया जाना है। उसके बाद, दूर से आने वाली ट्रेनों को पंजाब में दाखिल करवाना है। आज मालगाड़ी चलने से उमीद की जा सकती है कि कल(मंगलवार) शाम तक यात्री ट्रेनें पंजाब में प्रवेश करना शुरू कर देंगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट