Hero-Harley की आ रही है 500cc की नई दमदार बाइक, पावर और परफॉर्मेंस से Royal Enfield को देगी टक्कर


देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अब मिडिलवेट बाइक सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। बहुत जल्द आप सड़कों पर दमदार बाइक्स दौड़ते हुए देखेंगे। दरअसल, जब हीरो मोटोकॉर्प और अमेरिकी दोपहिया कंपनी हार्ले डेविडसन के बीच साझेदारी की घोषणा की गई थी, उसी समय चर्चा थी कि कंपनी नए सेगमेंट में उतरेगी। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प मिडिलवेट सेगमेंट में एक ट्विन मॉडल बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है। उद्योग के जानकार हीरो और हार्ले की साझेदारी को टीवीएस और बीएमडब्ल्यू के बीच की साझेदारी मानते हैं। जिसके आधार पर Apache RR 310 को BMW G 310 R की इंजन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया था।
हीरो-हार्ले की साझेदारी पर विचार करें, जो वर्तमान में हीरो मोटोकॉर्प समझौते के अनुसार हार्ले डेविडसन के लिए वितरण, बिक्री और अन्य सेवाओं का प्रबंधन करती है। इसके अलावा कंपनी हार्ले डेविडसन के लिए मिड कैपेसिटी वाली बाइक्स पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि इसका रीबैज वर्जन भी हीरो ब्रांड के तहत ही बनाया जाएगा।

रॉयल एनफील्ड को मिलेगी टक्कर:
बाजार के लिए सेगमेंट में इंजन क्षमता में भी अंतर है। ग्लोबल मार्केट में मिडलवेट सेगमेंट 500cc इंजन क्षमता से लेकर 900cc क्षमता वाली बाइक तक आता है। वहीं, भारतीय बाजार में ग्राहक 350cc से 400cc तक की बाइक्स को पसंद करते हैं और इस सेगमेंट में अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Royal Enfield का कब्जा है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की करीब 90 फीसदी हिस्सेदारी है और हीरो मोटोकॉर्प की आने वाली नई बाइक इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट