लुधियाना के फील्डगंज ईलाके में आज एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, गोदाम का सारा सामान जलकर हुआ राख


लुधियाना: पंजाब के लुधियाना के फील्ड गंज इलाके में आज गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई।दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया आपकी जानकारी को बतादें कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक यह आग फील्डगंज के प्रिंस लिफाफा स्टोर में लगी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, कड़ी मुशक्कत के बाद मौके पर करीब 40 से 50 दमकल बिभाग की गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की दुकानदारों ने पुलिस से जांच की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट