अब यह 'स्मार्ट शर्ट' हमेशा रखेगी आपके हार्ट रेट पर नजर, जानिए कैसे काम करेगी


अमेरिका में राइस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 'स्मार्ट कपड़े' बनाने का एक तरीका खोजा है, जिसके जरिए हृदय गति पर नजर रखी जा सकती है। कंडक्टिव कार्बन नैनोट्यूब फाइबर का उपयोग करके एक एथलेटिक शर्ट बनाई गई है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह आपकी हृदय गति को बहुत सटीक तरीके से मापती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि शर्ट में नैनोट्यूब फाइबर को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है, जो इसे पहनने वाले व्यक्ति के इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) को लगातार मापेगा। राइस यूनिवर्सिटी के स्नातक छात्र और इस अध्ययन के मुख्य लेखक लॉरेन टेलर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि, "शर्ट को ठीक से काम करने के लिए, उसे छाती पर अच्छे से चिपकना होगा। धागे के घने पैच का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ताकि त्वचा की सतह का जितना संभव हो सके रेशों के संपर्क में रहे।" उन्होंने बताया कि यह पेपर 30 अगस्त को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी जर्नल नैनो लेटर्स में प्रकाशित हुआ है।
टेलर का कहना है कि शर्ट का ज़िगज़ैक पैटर्न एडजस्टेबल है और स्ट्रेचेबल फैब्रिक पर सूट करता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि फैबरिक को मशीन से धोया जा सकता है। साथ ही, यह ज़िगज़ैक पैटर्न के कारण काफी नरम और काफी लचीला है।
आपको बता दें, नैनोट्यूब फाइबर से बनी यह शर्ट ईसीजी के अलावा भी कई काम करती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, फाइबर ब्लूटूथ ट्रांसमीटर को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रोड के रूप में काम कर सकते हैं जो डेटा को स्मार्टफोन या बाहरी मॉनिटर पर लाते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने