जल्द अमीर बनने के चक्कर में प्लम्बर बना हेरोइन तस्कर, 10 ग्राम हेरोइन व 90 हजार ड्रग मनी बरामद


जालंधर: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जालंधर के सीआईए स्टाफ वन की टीम ने एक हेरोइन तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन और 90 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर, पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों से पता चला है कि परागपुर चौकी के पास नाकाबंदी दौरान एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई और उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और 90 हजार नकदी बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गुरदीप सिंह दीपा निवासी कंदौला खुर्द के रूप में हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने