Omicron Variant: भारतीय रेलवे ने सभी जोन में जारी किए आदेश, बताया मरीज मिले तो क्या करें


भारतीय रेलवे भी कोविड 19 के नए संस्करण ओमाइक्रोन को लेकर सतर्क हो गया है। इसके प्रसार को रोकने के लिए रेलवे ने पहले ही एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी जोन को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें पीएसए संयंत्रों की उचित निगरानी से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, पीपीई किट और परीक्षण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकतम आईसीएयू बेड त्यार रखना, प्रत्येक रेलवे कर्मचारी के टीकाकरण जैसे कदम उठाना शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने