IPL 2022: पंजाब किंग्स ने नए कप्तान की घोषणा की

Punjab King

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2022 के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के अगले कप्तान होंगे। मेगा ऑक्शन से पहले मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था, अब सीजन शुरू होने से पहले ही टीम ने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। पंजाब किंग्स की कमान पहले केएल राहुल के हाथ में थी, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम से अलग कर दिया गया था। केएल राहुल अब नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं, उन्हें 17 करोड़ रुपये में साइन किया गया है। अगर हम मयंक अग्रवाल की बात करें तो वह साल 2018 से पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, वह टीम के उपकप्तान रहे हैं और कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।


Post a Comment

और नया पुराने