पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेंगे आप फिट

reduce belly fat

आज की जीवनशैली में अनियमित खान-पान की आदतें बढ़ी हैं और शारीरिक गतिविधियां कम हुई हैं। नतीजतन, ज्यादातर लोग बढ़े हुए पेट से पीड़ित होते हैं। बढ़ा हुआ पेट पूरे व्यक्तित्व को खराब कर देता है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पेट की चर्बी के कई सामान्य कारण होते हैं, जैसे अधिक वसा वाला आहार खाना और व्यायाम न करना। पेट की चर्बी उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। पेट में पाई जाने वाली अतिरिक्त चर्बी साइटोकाइन नामक विष उत्पन्न करती है, जो हृदय रोग और मधुमेह का कारण बनती है। विशेषज्ञ का कहना है कि ये चार एक्सरसाइज पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करते हैं। ये एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखती हैं और फैट कम करती हैं।

  1. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को थोड़ा अलग करके खड़े हो जाएं। सीधे बेठौ। पैरों को तेजी से ऊपर-नीचे करें। घुटने को कम से कम छाती के स्तर पर लाएं। प्रत्येक पैर के साथ 15-15 के 3 सेट करें। यानी इस एक्सरसाइज को एक बार में 30 बार करें।
  2. इस एक्सरसाइज को करने के लिए पुशअप मोड में आ जाएं। शरीर को कोहनियों पर रखें और सिर को नीचे रखें। हाथों को फर्श के समानांतर रखें। धड़ को न मोड़ें, शरीर को सीधा रखें। इस एक्सरसाइज को 30 सेकेंड के 3 सेट में करें।
  3. इस एक्सरसाइज को करने के लिए पुशअप मोड में आएं। एक पैर को उल्टे हाथ के पास लाएं और छाती के करीब लाएं। अब दूसरे पैर को आगे लाएं। प्रत्येक पैर से 15 बार और कुल मिलाकर 30 बार करें। इस एक्सरसाइज के भी 3 सेट करें।
  4. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने कूल्हों पर बैठकर अपने पैरों को फर्श से ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को छाती के पास लाएं। कुछ सेकंड रुकें और सांस लेते हुए अपने पैरों को आगे की ओर ले जाएं। 15-15 का 3 सेट करें।

Post a Comment

और नया पुराने