राज मिस्त्री की लगी 1.20 करोड़ की लॉटरी

Raj Mistry

घनोली के पास बेगमपुरा गांव के राजमिस्त्री की 1.20 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। बेगमपुरा घनौली निवासी राम चरण पुत्र लाली सिंह ने 200 रुपये की लॉटरी खरीदी थी। लाटरी लगने से राम चरण का परिवार बहुत खुश है, परिवार का कहना है कि वे लॉटरी के पैसे से अपने जीवन के सपनों को पूरा करेंगे। लाली सिंह का कहना है कि उन्होंने 24 मार्च को मोरिंडा के नुहोन कॉलोनी के लॉटरी विक्रेता बृज मोहन से लॉटरी टिकट खरीदा था। लाली के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़के और एक लड़की। राम चरण का कहना है कि वह भविष्य में भी राजमिस्त्री का काम करता रहेगा।





Post a Comment

और नया पुराने