भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह पर होगा भारी खर्चा

aap

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह पर पंजाब सरकार भारी खर्च कर रही है। इस आयोजन पर कुल 2 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित बजट के अनुसार अकेले गांव में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहीद स्मारक के पीछे 13 एकड़ जमीन पर करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। स्मारक संपत्ति की 6.5 एकड़ भूमि पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। समारोह के लिए आसपास की जमीन पर भी कई व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा स्मारक की परिधि दीवार पर गेट भी लगाए जा रहे हैं। 25 हजार वाहनों की पार्किंग का भी इंतजाम होगा।

Post a Comment

और नया पुराने