The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' इन 4 राज्यों में टैक्स फ्री, अब चंडीगढ़ में भी उठी यही मांग

The Kashmir Files

कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार और नरसंहार की घटनाओं पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चंडीगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की गई है। यह मांग चंडीगढ़ में भाजपा के प्रशिक्षण विभाग के संयोजक और एक पूर्व नगर पार्षद ने की है। पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने भी इस संबंध में नगर प्रशासक बीएल पुरोहित को एक ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले, फिल्म को चार भाजपा शासित राज्यों में मनोरंजन कर से छूट दी गई है। पूर्व पार्षद ने बताया कि यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह आने वाली पीढ़ी को सबक सिखाती है। इस फिल्म की देशभर में तारीफ हो रही है। जनहित में फिल्म को चंडीगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की गई है। इससे फिल्म का प्रमोशन होगा और चंडीगढ़ के लोग फिल्म देखने के लिए प्रेरित होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने