Ayushman Card का लाभ किसे मिलेगा? बस चार आसान स्‍टेप में करें अप्‍लाई, जानें पूरा प्रोसेस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

Ayushman Card का लाभ किसे मिलेगा? बस चार आसान स्‍टेप में करें अप्‍लाई, जानें पूरा प्रोसेस

Ayushman Bharat Yojana

केंद्र सरकार ने आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना (Ayushman Bharat Yojana) में बड़ा बदलाव किया है। अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी सीनियर सिटीजन को हेल्‍थ इंश्‍ोरेंस कवर मिलेगा, चाहे वे किसी भी कैटेगरी से आते हों। यह ऐलान 12 सितंबर को कैबिनेट बैठक में किया गया था। इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि इस कार्ड को कैसे बनवाया जा सकता है और किसे इसका फायदा मिलेगा।
अगर आप भी आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना (AB PM-JAY) के तहत अप्‍लाई करना चाहते हैं, तो आइए जानें इस योजना के तहत नियम और शर्तें क्‍या हैं।

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जून 2024 तक आयुष्‍मान भारत योजना के तहत 34.7 करोड़ से ज्यादा आयुष्‍मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस दौरान 7.37 करोड़ बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। अब 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का हेल्‍थ कवर मिलेगा। पहले से कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा। यदि आप पहले से किसी अन्य हेल्‍थ बीमा का लाभ ले रहे हैं, तो भी आयुष्‍मान योजना के नए कार्ड से 5 लाख रुपये सालाना लाभ उठा सकते हैं।

सरकार का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। हर परिवार को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पात्र व्यक्ति को अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड को PMJAY कियोस्क पर वेरीफाई करवाना होगा।
  3. इसके बाद फैमिली सर्टिफिकेट प्रस्तुत करें और पूरी जानकारी भरें।
  4. अब आप AB-PMJAY आईडी के साथ अपना ई-कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं।

फैमिली के कितने लोग बना सकते हैं कार्ड?

इस सरकारी योजना के तहत एक ही परिवार के कितने भी लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कोई भी लिमिट नहीं है, लेकिन सभी पारिवारिक सदस्य योजना के पात्र होने चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages