जालंधर में पटाखा मार्किट के लिए नई जगह तय, प्रशासन ने जारी की NOC - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

जालंधर में पटाखा मार्किट के लिए नई जगह तय, प्रशासन ने जारी की NOC

Jalandhar Firecracker Market

जालंधर, 25 सितंबर:
नगर निगम द्वारा पटाखा मार्किट के लिए नई जगह बेअंत सिंह पार्क, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट के लिए जारी एन.ओ.सी. के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा पुलिस कमिश्नर जालंधर को पॉलिसी और नियम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
नगर निगम की पहली एन.ओ.सी. के अनुसार जालंधर में 2 अलग- अलग स्थानों पर पटाखा मार्किट लगाने के लिए जगह निश्चित की गई थी।
अब नगर निगम द्वारा नई जगह बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट लिए एन.ओ.सी. जारी की गई है। इस एन.ओ.सी. के अनुसार डिप्टी कमिश्नर द्वारा पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पंजाब सरकार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (तकनीकी शाखा) पंजाब की पॉलिसी में दर्ज हिदायतों और एक्सप्लोसिव एक्ट एवं नियम 2008 के उपबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages