अपना बिजनेस शुरू करना है? पीएम मुद्रा योजना से पाएं तुरंत फंडिंग - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

अपना बिजनेस शुरू करना है? पीएम मुद्रा योजना से पाएं तुरंत फंडिंग

Mudra Yojana


क्या आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन बजट की समस्या आ रही है? चिंता मत करें! केंद्र सरकार (Central Govt) आपकी मदद के लिए PM मुद्रा योजना (PM Mudra Yojna) लेकर आई है। इस योजना के तहत आप 20 लाख रुपये तक का लोन आसानी से ले सकते हैं और अपने बिजनेस को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।


पीएम मुद्रा लोन: अब 10 नहीं, 20 लाख तक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FY2024-25 के बजट भाषण में पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन की लिमिट दोगुना कर 20 लाख रुपये करने की घोषणा की। इससे पहले इस योजना में अधिकतम लोन लिमिट 10 लाख रुपये थी। बजट में नई कैटेगरी तरुण प्लस जोड़ी गई है, जिससे अब ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।


पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत और प्रभाव

पीएम मुद्रा योजना 2015 में शुरू की गई थी, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। इस योजना में नॉन-कॉरपोरेट और नॉन-एग्रीकल्चर बिजनेस के लिए लोन दिया जाता है।

आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल 2025 तक इस योजना के तहत 52.37 करोड़ लोन वितरित किए जा चुके हैं, जिसकी कुल राशि 33.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।


पीएम मुद्रा लोन की चार कैटेगरी

सरकार इस योजना के तहत चार तरह के लोन प्रदान करती है:

1.      शिशु लोन: ₹50,000 तक

2.      किशोर लोन: ₹50,000 – ₹5 लाख

3.      तरुण लोन: ₹5 लाख – ₹10 लाख

4.      तरुण प्लस लोन: ₹10 लाख – ₹20 लाख

ध्यान दें: 10 लाख से ऊपर का लोन केवल उन्हीं आवेदकों को मिलता है जिन्होंने पहले तरुण लोन सफलतापूर्वक चुका दिया हो।


पीएम मुद्रा लोन की खासियत

·         गारंटी की जरूरत नहीं (शिशु लोन के लिए)

·         कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं

·         ब्याज दरें 9% से 12% तक, जो SBI की EBLR + 3.25% के हिसाब से तय होती हैं


लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

PM Mudra Loan के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:

·         आधार कार्ड (Aadhar Card)

·         पैन कार्ड (Pan Card)

·         निवास प्रमाण पत्र

·         पासपोर्ट साइज फोटो

·         बिजनेस प्लान

·         KYC डॉक्यूमेंट

·         इनकम प्रूफ

न्यूनतम आयु: 18 साल
कोई बैंक डिफॉल्ट हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए


कैसे करें आवेदन?

आप नजदीकी बैंक में जाकर या ऑनलाइन आवेदन के जरिए पीएम मुद्रा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें: https://www.mudra.org.in/

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages