Google Photos का AI फीचर करेगा ब्लर फोटो मिनटों में साफ, जानिए इस्तेमाल करने का आसान तरीका

Google Photos


आज के समय में स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करना हर किसी की आदत बन चुका है, लेकिन कई बार अच्छी यादें सिर्फ इसलिए खराब हो जाती हैं क्योंकि फोटो ब्लर आ जाती है। कभी हाथ हिलने की वजह से, कभी मोशन ब्लर के कारण, तो कभी पुराने या लो-क्वालिटी कैमरे की वजह से तस्वीरें साफ नहीं दिखतीं। ऐसे में Google Photos का AI आधारित Photo Unblur फीचर यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित हो रहा है।

यह स्मार्ट फीचर धुंधली तस्वीरों को कुछ ही सेकंड में पहले से ज्यादा क्लियर और शार्प बना देता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रोफेशनल एडिटिंग स्किल की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक टैप में फोटो की क्वालिटी बेहतर की जा सकती है।


Photo Unblur फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

अगर आप अपनी पुरानी या ब्लर फोटो को साफ करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

• सबसे पहले अपने Android, iPhone या Chromebook में Google Photos ऐप ओपन करें।
• अब उस फोटो को चुनें जिसे आप क्लियर करना चाहते हैं।
• स्क्रीन के नीचे दिए गए Edit विकल्प पर टै करें।
• एडिटिंग टूल्स में जाकर Photo Unblur फीचर सिलेक्ट करें।
• इसके बाद Google Photos AI की मदद से फोटो को ऑटोमैटिक शार्प करेगा।
• आप Strength Slider की मदद से इफेक्ट को अपनी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• आखिर में Save Copy पर टैप करके एडिटेड फोटो सेव कर लें, ताकि ओरिजिनल फोटो सुरक्षित रहे।


किन डिवाइस में मिलेगा यह फीचर?

Photo Unblur फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में कुछ जरूरी रिक्वायरमेंट्स होना जरूरी है।

Android यूजर्स के लिए:
• कम से कम 3GB RAM
• Android 8.0 या उससे ऊपर का वर्जन

iPhone यूजर्स के लिए:
• iOS 15 या उससे नया वर्जन

Chromebook यूजर्स के लिए:
• ChromeOS 118 या उससे लेटेस्ट वर्जन


क्यों खास है Google Photos का यह AI फीचर?

AI टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Google का यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो अपनी पुरानी यादों को बेहतर क्वालिटी में दोबारा देखना चाहते हैं। यह फीचर खासतौर पर पुराने फोटो एलबम, ट्रैवल फोटो और जल्दी में क्लिक की गई तस्वीरों को नया लुक देने में मदद करता है।

अगर आपके फोन में भी Google Photos मौजूद है, तो यह फीचर आपकी धुंधली तस्वीरों को प्रोफेशनल टच देने में काफी मददगार साबित हो सकता है।