रोजाना 5 गलतियां करने वाले लोगों के घर कभी नहीं आती मां लक्ष्मी :- पूरा पढ़े और जाने गलतियों को - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

रोजाना 5 गलतियां करने वाले लोगों के घर कभी नहीं आती मां लक्ष्मी :- पूरा पढ़े और जाने गलतियों को

those 5 mistake in your daily life goddess laxmi not happy

 हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर व्यक्ति के जीवन में धन और सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती। लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने ऐसी गलतियां कर बैठता है जिसकी वजह से धन की देवी उसके घर पर अपना वास छोड़ देती हैं। आइए जानते हैं जाने-अनजाने में आपके द्वारा की गई कुछ भूलों के बारे में... 



गंदे कपड़े पहनने पर
जो व्यक्ति गंदे तरीके से रहता है और हमेशा गंदे कपड़े पहनता है उसके घर से मां लक्ष्मी दूर हो जाती हैं।




किसी पर क्रोध और अपशब्दों कहने पर
जो व्यक्ति हमेशा घर में या अपनों पर क्रोध करता है और लड़ाई-झगड़ा करता है, धन की देवी लक्ष्मी उस व्यक्ति और उस घर से दूर चली जाती हैं।



दीया ना जलाने पर
जिन घरों में सुबह और शाम के समय दीया और आरती नहीं की जाती, देवी लक्ष्मी उसके घर का त्याग कर देती हैं। 



साधु-संतों का अनादर करने पर
जहां पर गुरु, साधु और शास्त्रों का अनादर होता है। देवी लक्ष्मी वहां अपना निवास स्थान कभी नहीं बनाती।



सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने पर
शास्त्रों में सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोना वर्जित माना गया है। इस समय पर सोने पर देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages