हॉस्टल में आग सेंकते समय नर्सिंग स्टूडेंट बुरी तरह झुलसी, हालत नाजुक: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 20 जनवरी 2020

हॉस्टल में आग सेंकते समय नर्सिंग स्टूडेंट बुरी तरह झुलसी, हालत नाजुक: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े

जालंधर,(विशाल) थाना एक के क्षेत्र सुरानुस्सी रोड पर स्थित निजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में आग की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। रविवार देर रात को हुए हादसे के बाद छात्रा को पास के अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
युवती की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी ममता पुत्री महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। थाना एक के एएसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही युवती अपने हॉस्टल के कमरे में सहेलियों के साथ आग जला हाथ सेंक रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह बेसुध होकर आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में युवती का शरीर करीब 60 फीसद तक झुलस गया है। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसआइ ने कहा कि युवती की हालत में सुधार होने पर पुलिस उसके बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages