जालंधर(विशाल) शहर के फोकल प्वाइंट में लगती सब्जी मंडी के साथ गुजरते फुटपाथ पर बेकाबू होकर चढ़ी ऑल्टो कार ने सब्जी विक्रेता को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय गांधी नगर के रहने वाले रामशरण पुत्र छेदी राम के रूप में हुई है। वहीं टक्कर कार चालक की पहचान बिलगा के रहने वाले गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट के एएसआई राजपाल ने बताया कि मृतक रोज की तरह रविवार सुबह सब्जी मंडी में फुटपाथ पर अपनी रेहड़ी लगा सब्जी बेच रहा था। इस दौरान सुबह 10:15 बजे के करीब वहां से गुजर रही मारुति ऑल्टो कार बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और सब्जी विक्रेता को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने तुरंत सब्जी विक्रेता को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां पहुंचते साथ ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत कार चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है जिनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
Post Top Ad
रविवार, 16 फ़रवरी 2020
Home
News
बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ी कार, चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ी कार, चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
Tags
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
Tags
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें