जालंधर(विशाल) थाना तीन के मोहल्ला फतेहपुरा में चोरों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाकर लाखों रूपये के गहने समेत एक विदेशी रिवॉल्वर चोरी कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घर के मालिक रामपाल वर्मा ने बताया कि उसकी ढलाई की फैकट्री है। मंगलवार को वह परिवार सहित लुधियाना गए थे। बुधवार सुबह जब वह घर लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद वह अपने कमरे में पहुंचा तो वहां रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। पड़ताल करने पर पता चला कि उसमें रखी उनकी विदेशी रिवॉल्वर सहित, लाखों रुपये के कीमती सोने के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना तीन की पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है
Post Top Ad
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020
Home
Crime
घर के ताले तोड़ लाखों रुपये के गहने और विदेशी रिवॉल्वर चोरी: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
घर के ताले तोड़ लाखों रुपये के गहने और विदेशी रिवॉल्वर चोरी: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े
Tags
# Crime
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
Crime
Tags
Crime
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें