CoronaVirus से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

CoronaVirus से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े


CoronaVirus के ग्लोबली हजारों मामले सामने आ चुके हैं। चीन में इस वायरस से कई जान भी जा चुकी हैं। भारत समेत कई देशों में इससे बचने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। WHO ग्लोबल एक्सपर्ट्स और सरकार के साथ मिलकर इस वायरस से जुडी तमाम जानकारी प्रदान करने और लोगों को जागरूक करने में लगी है। WHO के अनुसार इस वायरस से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं। 

जानते हैं इनके बारे में:
1. अपन हाथों को अल्कोहल आधारित हैंड रब या साबुन और पानी से हाथ को साफ करते रहें। हैंड-रब/सैनिटाइजर या साबुन और पानी इस वायरस को मार देता है।
2. सोशल डिस्टेंस रखें यानी की अपने और अन्य लोगों के बीच 1 मीटर का डिस्टेंस रखें। आप अधिक सावधानी के लिए फेस मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। हालांकि, इन फेस मास्क्स से बहुत अंतर नहीं पड़ेगा, लेकिन सावधानी के तौर पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर से जिन लोगों को सर्दी-जुखाम या बुखार है, उनसे दूर रहें।
3. अगर आपको बुखार है या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। अपने डॉक्टर को यह जानकारी भी दे दें की आप हाल-फिलहाल चीन होकर आए हैं या नहीं।
4. पब्लिक वॉशरूम के इस्तेमाल के समय स्प्रे कर लें। टॉयलेट सीट सैनिटाइजर का प्रयोग आमतौर पर भी कई तरह की गंदगी से बचाने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages