आज सुबह मंडी के हालत देखते हुए जालंधर के डीसी वरिंदर शर्मा ने आढतियो को दी चेतावनी

जालंधर डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा यदि कुछ व्यक्ति मिलकर सिस्टम को ब्लैकमेल करते है तो उनको ऐसी कोई भी आज्ञा नहीं दी जाएगी उन्होंने सभी आढ़ती भाइयों से निवेदन किया कि यह आम हालात नहीं है जिसमें हड़ताल की जाएं कोरोना महामारी के चलते हुए सभी को सहयोग देना चाहिए सब्जी बेचने में और लोगों को सहायता देने में प्रशासन की मदद करें और जो अधिकारियों की सूची बनाई गई है उनके साथ बैठक करें, मंडी में एक जगह एकत्रित ना होकर थोड़ा दूरी बना कर सब्जियों को बेचे यदि कोई भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है तो ऐसी स्थिति में मकसूदा मंडी, लामड़ा मंडी, बल्टर्न पार्क, जमशेर मंडी को हवेली के सामने पड़ी खाली जगह और पीएपी ग्राउंड में शिफ्ट किया जाएगा किसान इन जगहों पर अपना सामान वहीं पर मंडी लगाकर बेच सकेगे, डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा यह प्लान B है यदि कोई हड़ताल करता है तो हमें मजबूरन प्लान B को लागू करना पड़ेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट