गृह मंत्रालय के मीडिया विंग में हुए भारी फेरबदल, नितिन वाकणकर होंगे नए प्रवक्ता: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 5 जून 2020

गृह मंत्रालय के मीडिया विंग में हुए भारी फेरबदल, नितिन वाकणकर होंगे नए प्रवक्ता: अधिक जानकारी को पूरी खबर पढ़े


केंद्रीय गृह मंत्रालय में मीडिया संबंधी काम करने वाली लगभग पूरी टीम को बदल दिया गया है। भारतीय सूचना सेवा (IIS) के एक वरिष्ठ अधिकारी नितिन डी वाकणकर के नेतृत्व में एक नई टीम को आज(शुक्रवार) को नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह बताया कि नितिन डी वाकणकर वसुधा गुप्ता की जगह लेंगे, यह इकाई प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के तहत काम करती है।
आपको यह भी बतादें कि वाकणकर एक महानिदेशक (DG) स्तर के अधिकारी हैं। उन्हें पीआईबी के ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशंस से गृह मंत्रालय भेजा गया है। वह वहां महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। हालांकि, स्थानांतरण के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वाकणकर 1989 बैच के IIS अधिकारी हैं। उन्होंने सीबीआई के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य कर चुके है। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रपति पद के दौरान एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल के उप प्रेस सचिव के रूप में भी काम किया।
वह रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं और अपने करियर के दौरान उन्होंने मुंबई क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, एक और IIS अधिकारी राजकुमार को गृह मंत्रालय के मीडिया विंग में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में नियुक्त किया गया है।
गृह मंत्रालय के मीडिया विंग में उप निदेशक प्रवीण कवि को नियुक्त किया गया है। वह पहले इस मंत्रालय में सेवा दे चुके हैं। आदेश में कहा गया कि मंत्रालय के मीडिया विंग में सहायक निदेशक अमनदीप यादव को नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के मीडिया विंग से उप निदेशक, विराट मजबूर और ग्रीन शेलट के रैंक के दो अधिकारियों को क्रमशः ऑल इंडिया रेडियो और प्रकाशन विभाग के निदेशालय में भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages