कैथल में पड़ोसी ने जिंदा जलाई 13 साल की बच्ची - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 11 जुलाई 2020

कैथल में पड़ोसी ने जिंदा जलाई 13 साल की बच्ची

पुलिस शिकायत में, तमन्ना के पिता वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि आरोपी सुभाष, जो फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने बाला है वह कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था, अक्सर उनके घर आया करता था। सुभाष ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ एक विवाद किया था, और बताया कि आरोपी शुक्रवार देर रात उनके घर में घुस गए और उनकी पत्नी और बेटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वेद ने बताया कि उसने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बचा न सका। इस सारी घटना में वेद को हल्की चोटें लगी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की वजह से इनकार नहीं किया है। उन्हें शक है कि आरोपी का महिला के साथ अवैध संबंध था। कैथल शहर पुलिस थाना प्रभारी नन्ही देवी ने कहा, “सुभाष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम घटना के पीछे का सही कारण जानने के लिए जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages