ट्रैफिक पुलिस की ओर से पंजाब रोडवेज जालंधर के महाप्रबंधक नवराज बातिश के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया कि पीएपी फ्लाईओवर के नीचे और रामा मंडी चौक पर बसें सवारी उतारने या सवार करवाने को रूकती है, इसके कारण यात्रियों का वहां जमावड़ा होने लगा है। यात्री इतने लापरवाह है कि वे कोरोना महामारी के चलते आवश्यक दूरी का भी पालन नहीं करते। इस कारण से, बसों को इन दोनों स्थानों पर रुकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक नवराज बतीश की ओर से इस संबंध में सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि अब सरकारी और गैरसरकारी बस को पीएपी फ्लाईओवर के नीचे और रामा मंडी चौक में सवारी उतारने या सवार करने के लिए नहीं रोका जाएगा। उन्होंने इन स्थानों पर बसों को रोकना बंद कर दिया है।
Post Top Ad
सोमवार, 6 जुलाई 2020
Home
News
जालंधर के पीएपी फ्लाईओवर के पास और रामा मंडी चौक में सवारी उतारने या सवार करवाने पर लगा प्रतिबंध
जालंधर के पीएपी फ्लाईओवर के पास और रामा मंडी चौक में सवारी उतारने या सवार करवाने पर लगा प्रतिबंध
Tags
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
Tags
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें