भाजपा के चुने गए स्टेट एक्टिव मेंबर चंद्रशेखर चौहान का भाजपा मंडल लाबड़ा में हुआ सम्मान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 15 जुलाई 2020

भाजपा के चुने गए स्टेट एक्टिव मेंबर चंद्रशेखर चौहान का भाजपा मंडल लाबड़ा में हुआ सम्मान

भारतीय जनता पार्टी जालंधर देहाती नार्थ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान को भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी की स्थाई सदस्य नियुक्त होने की खुशी में भाजपा मंडल लाबड़ा में फूलों के गुलदस्ते के साथ सम्मान किया गया। इसी खुशी में भारतीय जनता पार्टी मंडल लाबड़ा के कई सीनियर भाजपा कार्यकर्ताओं की और से भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के स्थाई सदस्य चंद्रशेखर चौहान का उनके दफ्तर पहुंचने पर जोरों शोरों के साथ सनमान किया गया। सीनियर भाजपा नेता राजीव कुमार ने कहा कि चौहान जैसे कार्यकर्ता पार्टी को और मजबूत कर सकते हैं और पार्टी प्रति चंद्रशेखर चौहान की वफादारी एव मेहनत को देखते हुए पार्टी की हाईकमान ने चौहान को इस पद से नवाजा है। चंद्रशेखर चौहान की पार्टी प्रति जिम्मेवारी को देखते हुए उन्हें पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। अशोक ने कहा मेरे गुरु समान चौहान साहब ने अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा मंडल लाबड़ा में 1990 में शुरू की थी। पार्टी हाईकमान ने चौहान को यह पद देकर हमारी इलाके में खुशी की लहर पैदा की है। फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सामान में पहुंचे भाजपा नेता मंगतराम बक्शी , मंडला लाबड़ा यूथ अध्यक्ष अमनदीप संधू , राजीव कुमार , अशोक कुमार , रोहित मोहन , रंजीत सिंह लोहारा , परमजीत सिंह, संदीप कुमार , सुखदेव सिंह माथारू चिट्टी , दीपा अठवाल , परमजीत पम्मी , दीपक , और भी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए और चौहान को मुबारकबाद दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages