जालंधर, एक तरफ जहां पूरा देश आजादी की 74वी वर्षगांठ मनाने की तैयारियां कर रहा है वही जालंधर में शहीद भगत सिंह कॉलोनी के पास लगा राष्ट्रीय ध्वज आज भी नगर निगम की अनदेखी का शिकार हो रहा है आज एक बयान जारी करते हुए जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी रितेश मनु ने कहा कि जालंधर नॉर्थ से पूर्व विधायक श्री कृष्ण देव भंडारी ने शहीद भगत सिंह कॉलोनी फ्लाईओवर के नजदीक पडते पार्क में जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से लगभग 12 लाख की लागत से 120 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया था जो एक बहुत ही मनोरम दृश्य का साक्षी बनता रहा था जिसे बाद में जालंधर नगर निगम ने टेकओवर भी कर लिया था कांग्रेस की सरकार बनते ही यह राष्ट्रीय ध्वज यहां से विधायक बावा हेनरी एवं जालंधर नगर निगम के मेयर श्री जगदीश राज राजा की अनदेखी का शिकार हो रहा है बिना राष्ट्रीय ध्वज के सुनसान खड़ा पोल राष्ट्र प्रेमियों की भावनाओं को रोज आहत करता है हमारी प्रशासन से मांग है कि राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए आने वाले स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज को पुणसुशोभित करें अन्यथा राष्ट्रीय ध्वज प्रेमी युवा इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता जोली बेदी सीनियर भाजपा नेता पंकज अरोड़ा मंडल एक के मीडिया सचिव मोहित खुराना वार्ड नंबर 2 के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सोनू उपस्थित थे.
Post Top Ad
बुधवार, 12 अगस्त 2020
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: रितेश मनु
Tags
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
Tags
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें