मोटे चश्मों से पाए छुटकारा घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार अपनाए और आँखों की रौशनी बढाए, आंखों की रोशनी बढ़ाने में कामगार सिद्ध होंगे यह घरेलु उपाए - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

मोटे चश्मों से पाए छुटकारा घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार अपनाए और आँखों की रौशनी बढाए, आंखों की रोशनी बढ़ाने में कामगार सिद्ध होंगे यह घरेलु उपाए


मोबाइल, कंप्यूटर का लगातार उपयोग आंखों को प्रभावित करता है। इनसे निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। जिसकी वजह से आंखों में दर्द, जलन, आंखों का सूखना, सूखापन, आंखों में खुजली जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, कई बार आंखों की रोशनी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप इन घरेलू उपायों और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाए।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं,
बाजार में कई तरह के आई ड्रॉप उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर 5 मिनट में बना सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच सफेद प्याज का रस, 1 चम्मच अदरक का रस, और 3 चम्मच शहद मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे आई ड्रॉप में भरें। रोजाना सुबह 2-2 बूंद डालें। आप इसे 2-3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
गुलाब जल और त्रिफला
हरड़, बहेड़ा और आंवला से बना त्रिफला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका उपयोग करके अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। त्रिफला और गुलाब जल को रात को सोने से पहले एक गिलास या कटोरी में भिगो दें। अगले दिन इसे छलनी करें। इसके बाद इसे आईकैप में भरें और आंखों में लगाएं, बार-बार आंखें खोलें और बंद करें।
सूखे आंवले और गुलाब जल
सूखे आंवले और गुलाब जल से बना यह पानी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत कारगर है। इसके लिए, 100 मिलीलीटर गुलाब जल लें और इसे आंवले के छोटे टुकड़ों में डालें और इसे स्टोर करें। रोजाना आईकैप में थोड़ा सा पानी मिलाकर आंखों में लगाएं और आंखें खोलकर बंद कर लें।
आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय
  • रोजाना 1 चम्मच त्रिफला धृत का सेवन करें।
  • 200 ग्राम आमले, 10 ग्राम शतावरी, 2 से 4 ग्राम मोतीफुश्ती और 10 ग्राम मुक्तासुती को एक साथ मिलाएं। इसके बाद रोजाना शाम को 1-1 चम्मच लें।
  • आंवले को किसी भी रूप में लें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • एलोवेरा जूस पिएं
  • गाजर खाएं
  • हरी सब्जियां खाएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages