जालंधर: भाजपा के युवा नेता भुवन मल्होत्रा ने बिहार में भाजपा की जीत पर किया आभार व्यक्त और कहा कि देशवासियों को केन्द्र सरकार की नीतियों पर भरोसा है, हाल ही में बिहार में हुई भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है देश की जनता मोदी सरकार की नीतियों से काफी हद तक संतुष्ट है। इस शानदार जीत से पूरी पार्टी में उत्साह का माहौल है। जहां एक ओर भाजपा हाईकमान उत्साहित नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार हुआ है। इस जीत पर आभार व्यक्त करते हुए भाजयुमो के जालंधर सचिव भुवन मल्होत्रा ने बिहार की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा के नेत्तृत्व में केन्द्र की सरकार देश को विकासशील बनाने में तत्त्पर है, साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है और जनता के इस भरोसे को वह कायम रखते हुए विकास कार्यों में अग्रसर रहेंगे।


0 टिप्पणियाँ