इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए कंपनी की ओर से आए दिन नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं। व्हाट्सएप द्वारा बीटा वर्जन पर कई फीचर्स अभी भी टेस्ट किए जा रहे हैं। व्हाट्सएप पर कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में हम अक्सर नहीं जानते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। व्हाट्सएप में कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से, आपका अनुभव और भी बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।
ऑलवेज म्यूट
व्हाट्सएप के तीन नए फीचर्स में से ऑलवेज म्यूट बहुत महत्वपूर्ण है। अभी व्हाट्सएप में चैट को म्यूट करने के कई विकल्प हैं, आप चाहें तो 1 साल तक के लिए चैट को म्यूट कर सकते हैं। लेकिन नया फीचर आने के बाद आप किसी भी चैट को हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।
स्टोरेज इंटरफ़ेस
नए फीचर्स में आपको व्हाट्सएप में स्टोरेज यूजर इंटरफेस भी दिया जाएगा। यह आपके व्हाट्सएप के स्टोरेज इंटरफेस लेआउट को बदल देगा। नए फीचर के बाद आपके व्हाट्सएप का कंटेंट ग्राफ के जरिए दिखेगा। इसमें आप जान पाएंगे कि कौन सा कंटेंट फोन में कितनी जगह ले रहा है। विभिन्न फ़ाइल प्रकारों और उपयोग किए गए स्थान के बारे में जानकारी इस सुविधा से प्राप्त की जाएगी।
मीडिया गाइडलाइन
इसके साथ ही मीडिया गाइडलाइन नाम का फीचर भी इस अपडेट में शामिल किया गया है। यह फीचर तब काम करेगा जब आप व्हाट्सएप के अंदर की इमेज को एडिट करेंगे। इसके तहत स्टिकर्स और टेक्स्ट को इमेज, जिफ या वीडियो पर लगाया जा सकता है।


0 टिप्पणियाँ