जालंधर, बस्ती पीरदाद में पानी के कनेक्शन को लेकर आज दो पक्षों विवाद हो गया। इस बीच, पार्षद लखविंदर बाजवा के बेटे राहुल बाजवा पर कुछ लोगों ने गोलीबारी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में पानी की किल्लत के चलते मोहल्ला वासियों ने कई वार पार्षद को शिकायत भी की थी। पानी की किल्लत के चलते ईलाका निवासी आज विरोध कर रहे थे, तभी पार्षद पुत्र उनसे उलझ गया और लोगो की तरफ गोली चलादी। इस विवाद में पार्षद लखविंदर बाजवा के बेटे राहुल बाजवा भी घायल हुए हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सुचना मिलते ही बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की।

0 टिप्पणियाँ