जालंधर के उपायुक्त घनश्याम थोरी द्वारा जिले में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने शहर के लोगों से कहा है कि अगर पटाखों का अवैध भंडारण या बिक्री होती है, तो वे इन हेल्पलाइन नंबर 8556918229 और 0181-2224417 पर लोग व्हाट्सएप या फोन कॉल के जरिए इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन शिकायत पर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में विदेशों से आयातित पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अगर विदेशी पटाखे बेचने का मामला सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ