यदि आप ATM का इस्तेमाल करते है तो सुरक्षा हेतु जाने कुझ नियम, इन नियमो को अपना आप ATM से होने बाले धोखे से बच सकते है


हम सभी जानते है कि रोजाना ATM से धोखा धड़ी के कई केस सामने आते है आज हम आपको इस धोखे से बचने के लिए कुझ जरूरी तथ्य बताने जा रहे है, आइए जानते है:- 
  1. ATM धारक कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें। 
  2. एटीएम ट्रांजेक्शन में अनजान लोगों की मदद न लें या लेन-देन के लिए किसी और को कार्ड न दें।
  3. किसी भी व्यक्ति को अपना एटीएम पिन न बताएं। यहां तक ​​कि बैंक कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को भी इसकी जानकारी नहीं देनी चाहिए।
  4.  भुगतान के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और इसे आंखों से गायब न होने दें।
  5.  लेन-देन के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने से बचें।
  6. एटीएम ट्रांजेक्शन के दौरान पूरी गोपनीयता रखें। सुनिश्चित करें कि एटीएम मशीन में पिन नंबर दर्ज करते समय कोई नहीं देख रहा है,
  7. लेन-देन के बाद, देखें कि मशीन में स्वागत स्क्रीन आ गई है। उससे पहले मशीन को मत छोड़ो।
  8. सुनिश्चित करें कि आपका मौजूदा मोबाइल नंबर बैंक के पास पंजीकृत है। इसके साथ ही आपको बैंक से सभी ट्रांजेक्शन का अलर्ट मिल जाएगा।
  9. खरीदारी के बाद, व्यापारी से अपना कार्ड वापस लेना न भूलें।
  10. अगर एटीएम में कोई अतिरिक्त डिवाइस है, तो उस पर नजर रखें।
  11.  अगर एटीएम कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत बैंक को सूचित करें।
  12. नियमित रूप से बैंक से आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट और बैंक स्टेटमेंट की जांच करें।
  13. एटीएम से पैसे निकालने और पैसे कटने की स्थिति में, तुरंत बैंक को सूचित करें।
  14. कोई भी लेनदेन करने के तुरंत बाद मोबाइल पर एसएमएस चेक करें।
आए जानते है कि आप घर बैठे अपना कार्ड कैसे ब्लॉक कर सकते हैं?
कॉल और ऐप के माध्यम से 
अगर ग्राहक कॉल के माध्यम से एसबीआई डेबिट / एटीएम कार्ड को ब्लॉक करना चाहता है तो आपको इस टोल फ्री नंबर 1800-11-22-11, 1800-425-3800 या 080-080-26599990 पर कॉल करना होगा। इसके बाद, ग्राहक को कॉल पर प्राप्त निर्देशों का पालन करना होगा। इसके अलावा, ग्राहक एसबीआई क्विक ऐप की मदद से अपने कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।
एसएमएस के माध्यम से 
इसके अलावा, एसएमएस के माध्यम से कार्ड को ब्लॉक करने के लिए, आपको 567676 नंबर पर 'BLOCK <space> अपने कार्ड के अंतिम 4 अंक' संदेश भेजना होगा। उदाहरण के लिए - आपके एटीएम का अंतिम 4 अंक 4567 है, तो आप संदेश में ब्लॉक 4567 लिखकर 567676 पर संदेश भेजें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट