गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, गुजरात एटीएस की टीम ने दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल मजीद कुट्टी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात एटीएस की एक टीम ने शनिवार को दाऊद इब्राहिम के सहयोगी अब्दुल मजीद कुट्टी को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। 1997 में गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात और महाराष्ट्र में बम धमाकों को अंजाम देने के लिए 1996 में भेजे गए विस्फोटकों के मामले में गुजरात एटीएस की नज़र मजीत कुट्टी पर थी। दाऊद के इस करीबी दोस्त की तलाश पिछले 24 सालों से चल रही थी।

0 टिप्पणियाँ