पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल स्पोर्टस सैल की कपूरथला एकता भवन में में हुई बैठक, जाने किसे किया गया प्रदेश सह-सचिव नियुक्त
कपूरथला, पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल स्पोर्टस सैल की मीटिंग एकता भवन में प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया की अध्यक्षता में कराई । मीटिंग में विधायक राणा गुरजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मीटिंग में दविंदर सिंह पत्तड़ को प्रदेश सह-सचिव नियुक्त किया गया। विधायक राणा गुरजीत सिंह ने नवनियुक्त सह-सचिव को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी नौजवानों को खेलों के साथ जुड़ना चाहिए। क्योंकि खेलों के साथ जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है, वहीं नौजवान नशों से दूर भी रहते है। उन्होंने दविंदर सिंह पत्तड़ को शुभकामनाएं दी। स्पोर्टस सैल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों पर बहुत मान है। सभी पदाधिकारी बहुत मेहनत व लगन से अपने कामों को कर रहे है। उन्होंने विधायक राणा गुरजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस स्पोर्टस सैल हमेशा कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करेगा। नवनियुक्त सह सचिव दविंदर सिंह पत्तड़ ने कहा कि वह अपनी तरफ से खेलों व खिलाड़ियों के उत्थान में कोई कसर नहीं रहने देंगे। जो विश्वास प्रदेश कार्यकारिणी ने उन पर दिखाया है वह उस पर पूरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने विधायक राणा गुरजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नामदेव अरोड़ा, एससी सैल चेयरमैन तजिंदर भंडारी, राजिंदर अग्रवाल, दिलदार सहोता, हरदीप सिंह कंग, सुखदीप सिंह बाजवा, गुरचरण सिंह, कुलदीप सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।


Post a Comment