जालंधर के डीसी ने दिया बड़ा आदेश, जालंधर के स्थानीय लोग अब सिर्फ गिने-चुने स्थानों पर ही कर सकेंगे रोष प्रदर्शन
हम सभी जानते हैं कि आजकल किसान आंदोलन के चलते और विभिन्न संगठनों के द्वारा रोष प्रदर्शन के चलते, आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसी के चलते जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने आज जनजीवन को देखते हुए यह फैसला लिया कि यदि कोई भी संगठन किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करना चाहता है, इससे सामान्य जीवन और किसी भी प्रकार का किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए उन्होंने जालंधर के 9 स्थानों को शांति में ढंग से विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन स्थल घोषित किया है, आप की जानकारी को बता दें यदि कोई भी संगठन किसी भी प्रकार का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना चाहता है तो इसमें किसी भी प्रकार के हथियार को लेकर जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी होगी,
- तहसील परिसर के सामने पुडा का मैदान
- देश भगत यादगार हाल
- पलटन पार्क
- जालंधर छावनी का दशहरा ग्राउंड
- करतारपुर का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड
- भोगपुर की अनाज मंडी
- कपूरथला रोड नकोदर के पश्चिम तरफ
- सैफवाला गांव की अनाज मंडी
- शाहकोट का नगर पंचायत परिसर
Post a Comment