जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण, MRSAM एक साथ कई दुश्मनों को हवा में ही गिराएगी मार
भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर से जमीन से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की शक्तिशाली मिसाइल (MRSAM) का सफल परीक्षण किया। कई विशिष्ट क्षमताओं से लैस यह मिसाइल 70 किलोमीटर के दायरे में किसी भी मिसाइल, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, निगरानी विमानों और हवाई दुश्मनों को मार गिराने में सक्षम है। इतना ही नहीं, 360 डिग्री तक घूमकर यह मिसाइल एक साथ कई वायु शत्रुओं पर अपने दायरे में हमला कर सकती है।

Post a Comment