Header Ads

सूर्य ग्रहण 2020: जाने कल 14 दिसंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण का समय, महत्व और प्रभाव


जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वर्ष 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण सोमवार, यानिकी कल 14 दिसंबर को होगा। इस बार मार्गशीर्ष माह में सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा, इसलिए ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण, ग्रहण काल ​​के दौरान किसी भी तरह के काम पर प्रतिबंध नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण कल(14 दिसंबर) सुबह 07:04 बजे से शुरू होगा और ग्रहण रात्री 12:24 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव और महत्व
ग्रहण एक खगोलीय घटना है। यह मानव जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं डालता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य ग्रहण का राशियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए यह किसी भी राशि को प्रभावित नहीं करेगा।



कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.