Header Ads

शिक्षा मंत्री निशंक ने सीबीएसई की डेटशीट पर फरवरी तक बोर्ड परीक्षा पर लगाई रोक



CBSE 10th 12th exam date 2021:

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज(मंगलवार) साफ कर दिया कि फरवरी माह तक बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। वेबिनार के जरिए शिक्षकों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा। कोरोना महामारी के चलते इसमें देरी हो रही है। फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं, इस पर मंथन करेंगे। इसपर आगे सूचना दी जाएगी। लगातार बच्चों की परीक्षा की  बातचीत चल रही है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मोड से बोर्ड परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.