बारादरी थाने की पुलिस ने स्नैचिंग गिरोह के चार सदस्यों को किया काबू - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 11 जनवरी 2021

बारादरी थाने की पुलिस ने स्नैचिंग गिरोह के चार सदस्यों को किया काबू


बारादरी थाने की पुलिस ने स्नैचिंग गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गांव बरना, फगवाड़ा निवासी जसदीप सिंह उर्फ जस्सा, गांव मेहता, फगवाड़ा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू, नंगल माजा, फगवाड़ा निवासी जसकरन सिंह उर्फ जस्सा और गांव पलाही, फगवाड़ा निवासी रविदर सिंह उर्फ गढ़वा के रूप में हुई है। चारों के पास से दो बाइक और 12 मोबाइल मिले हैं, जो उन्होंने अलग-अलग जगहों से चुराए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages