ड्रग ओवरडोज के कारण युवक की मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 11 जनवरी 2021

ड्रग ओवरडोज के कारण युवक की मौत


गाजी गुल्ला इलाके में रहने वाले रविंदर (34) की ड्रग की ओवरडोज से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उनके दोस्त बीती रात उसे अपने साथ ले गए थे। दोस्तों ने ड्रग ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी और हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया। रविंदर को उसके घर के बाहर फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद बाइक सवार को दबोच लिया है, जिसने युवक को घर के बाहर फेंक दिया था। आरोपी युवक ने कहा कि उसके एक दोस्त ने फोन करके बताया था कि रविंदर की हालत खराब है और उसे वह लेकर चला जाए। दोस्ती के नाते वह रविंदर को साथ ले घर आया। पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है जिसके साथ रविंदर ने ड्रग्स लिया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages