कपूरथला: साहिबजादा फतेह अजीत सिंह नगर में आयोजित हुई कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सैल की बैठक, जाने किसे नियुक्त किया गया जिला प्रधान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

कपूरथला: साहिबजादा फतेह अजीत सिंह नगर में आयोजित हुई कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सैल की बैठक, जाने किसे नियुक्त किया गया जिला प्रधान


कपूरथला, कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सैल की बैठक जिला प्रधान बलराज सिंह के नेतृत्व में साहिबजादा फतेह अजीत सिंह नगर में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सैल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रधान बलराज सिंह को राजीव वालिया ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वालिया ने कहा कि बलराज सिंह की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी ओर मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी वर्करों से आगामी चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलराज सिंह जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उसके बाद महासचिव हरदीप सिंह कंग ने बलराज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस स्पोर्ट्स सैल के बारे में पूरी जानकारी दी। वहीं प्रदेश आर्गेनाइजर जसपाल सिंह पनेसर ने कहा कि लंबे समय से बलराज सिंह कांग्रेस सेवादल में मेहनत, ईमानदारी व लगन से काम कर रहे है।
उसके बाद बलराज सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया व हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को तनदेही से निभाएगे और जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर सह सचिव दविंदर सिंह पत्तड़, कांग्रेस नेता रोशन लाल सभ्रवाल, एससी सैल उपचेयरमैन दिलदार सिंह सहोता, बलवीर सिंह बीरा, सन्नी, गुरमीत सिंह निझर, तरलोक सिंह, डा. राजा, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सेठी, अमरजीत सिंह धामी, अमनदीप कौर, सर्बजीत सिंह, परमीत सिंह मुल्तानी, राम सिंह शामिल थे। 21 केपीटी, कांग्रेस सेवादल स्पोर्ट्स सैल के नवनियुक्त जिला प्रधान बलराज सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजीव वालिया व हरदीप सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages