जालंधर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने आए दो तस्करों को 250 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार


शहर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में CIA की टीम ने विदिपुर फाटक के पास दो कार सवार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इन आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन वासी शाहकोट अकबरपुर कलां और अवतार सिंह वासी सरां तलवंडी वीरोवाल(तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस इन तस्करों से पूछताछ कर रही है और इनके आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों की तलाश में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट